किरंदुल मे मांसाहारी बाजार वार्ड क्र 8 जहाँ मटन चिकन मछली का वेस्ट अवशिष्ट को खुले मे फेके जाना और इस फेके गये कच्चा मांश को कुत्ते खाने और गन्दगी सड़न की बदबू को मीडिया के द्वारा प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद नगरपालिका मुख्य अधिकारी ने बंद का आदेश दे कर बंद करा दिया था
नगरपालिका नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूबी सींग उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी वार्ड पार्षद राजकुमार सोनी नगरपालिका मुख्य अधिकारी शशि भूषण महापात्र की मौजूदगी मे बाजार को सफाई दुरुस्त रखने के शर्तो के साथ प्रारम्भ करा दिया गया हैं
मांसाहार व्यापारियों के समक्छ शर्ते रखी गयी हैं की सभी व्यपारी अपने दुकान के कचरे को बड़े कचरा डब्बा मे जमा कर दुकान व आसपास सफाई स्वयं रखगे और नगरपालिका की गाड़ी शाम को बाजार के बाहर आएगी उसमे व्यापारी स्वयं अपने कचरे को गाड़ी मे डालेंगे और अगर कोई कचरा करते पाया गया तो उस पर नगरपालिका द्वारा जुर्माना लगाते हुऐ उसकी दुकान बंद करने की आदेश दी जाएगी जिसका जिम्मेदार वो स्वयं होगा
नगरपालिका किरंदुल को प्रत्येक दुकानदार 500 र महीने मे एक बार की सहयोग राशि जो उस बाजार की सफाई और वेस्ट कचरा को व्यवस्था के लिऐ नगरपालिका मे जमा करेंगे जिस से बाजार की साफ सफाई दुरुस्त रखा जा सके



