किरंदुल नगरपालिका छेत्र मे रेलवे की जमीन मे वर्षो से लोग कच्चे पक्के मकान बना कर बसें हुऐ है और इनदिनों नगरपालिका चुनाव 11.2.2025 को होने वाले है ऐसे मे रेलवे की जमीन पर जो लोग बसें हुऐ है लोगो को रेलवे मे 30.12025 को एक हफ्ते मे जमीन खाली करने का नोटिस थमाया है
इस वक़्त केंद्र और राज्य मे डबल इंजन भा ज पा की सरकार है और चुनाव भी सर पर होने से विपक्ष को बैठे बैठाये चुनावी मुद्दा मिल गया है की भा ज पा की सरकार चुनाव के तत्काल बाद लोगो के घरों पर बुलडोज चला कर जमीन खाली करायगी
ये नोटिस मिलने के बाद लोगो को फिर से एक बार अपने आशियाना को टूटने का डर सता रहा है ये जो रेलवे की जमीन है इसमें ज्यादा से ज्यादा मजदूर तबके के लोग निवासरत है और ये रोजी मजूरी कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते है
अब तक सभी राजनेता चुनाव के समय बड़े बड़े वादे और लोगो को जमीन का पट्टा दिलाने का झूठा वादा कर के वर्षो से किरंदुल की जनता से छल करते रहे है
अभी भी चुनावी माहौल होने से किरंदुल की राजनीती मे भूचाल आ गया है की हमको सिर्फ वोट की राजनीती के लिऐ उपयोग किया जा रहा है
रेलवे की जमीन पे बसें लोगो का आरोप है की राजनेता चुनाव के समय आ कर हम भोली भली जनता से छल कर वोट ले लेते है और हम लोग वर्षो से ऐसे ही छलते आ रहे है
देश मे डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी अगर लोगो को कोई उचित व्यवस्था नहीं मिलती तो सैकड़ो लोग अपने घर छोड़ कर कहा जायेंगे
क्या भा ज पा या कांग्रेस के लोग प्राभित को कही और घर बनने के लिऐ जमीन देगी या जब तक रेलवे आ कर घरों को तोड़ ना दे तब तक कोई उचित व्यवस्था करेगी या
नहीं
