किरंदुल नगरपालिका चुनाव अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों का जीवन परिचय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

श्रीमती राजेन्द्र मृणाल राय

अध्यक्ष पद के लिऐ कांग्रेस प्रत्याशी

 

श्रीमती राजेंद्र मीनल रे में अपने प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बचेली से प्राप्त की अरविंद महाविद्यालय किरंदुल से हिंदी साहित्य से प्राप्त कर शासकीय सेवा में कार्य प्रारम्भ की 2014 में शासकीय सेवा से सेवा नृत्य लेकर सामाजिक कार्य में रुचि के कारण त्यागपत्र दिया श्रीमती राजेंद्र मृणाल राय ने पूरा जीवन जनसेवा को अर्पित कर दिया है किरंदुल नगर में उन्हें अपने पति मृणाल राय के सहयोग मिला और वह महिला प्रदेश अध्यक्ष हिंदू संयुक्त सचिव प्रदेश कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सहरी महिला जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा के पदों का सफलता निर्वहन किया वार्ड के आवश्यकता अनुसार समर्पित भाव से कार्य करते रहे वार्ड नंबर 3,4,5,7,8,17 की समस्याओं में वार्ड वासियो के प्रतिनिधित्व किया और लोगो के साथ खड़ी

राजेन्द्र मृणाल राय मे अपनी माँ के नाम को जीवित रखने के लिऐ अपनी माँ (*निहाल*) के नाम से *निहाल महिला स्व सहायता समूह* और *निहाल मॉडल पब्लिक स्कूल* का पंजीयन कराया जिसकी अध्यक्ष स्वयं राजेन्द्र मृणाल राय रही और मॉडल स्कूलों मे बच्चों को शिक्छा दी और महिला स्व सहायता समूह को नगरपालिका मे सफाई ठेका श्रमिक की निविदा प्राप्त कर नगर मे कगरा सफाई का कार्य निविदा प्राप्त किया और नगर के लोगो को 6000 र प्रति माह की दर पर कार्य मे लगाया और नगर की सफाई मे अपना अति महत्वपूर्ण योगदान दी

उसके बाद राजेन्द्र मृणाल राय 2020 मे नगरपालिका वार्ड क्र 6 से पार्षद का चुनाव लड़ी जिसमे जीत दर्ज कर नगरपालिका मे पार्षद रही इस दौरान नगरपालिका मे राजेन्द्र मृणाल राय के पति भी वार्ड क्र 2 से पार्षद निर्वाचित हो कर नगरपालिका अध्यक्ष का पदभार संभाले और राजेन्द्र मृणाल राय ने अपने पति के साथ मिल कर नगर विकास या नगरपालिका के हर कार्यों मे अपने पति के साथ कदम से कदम मिला कर विकास कार्यों मे सहयोग की किरंदुल मे गौठान हो या एस एल आर एम सेंटर (*कचरा को खाद बनाने की प्रक्रिया*)या स्व. महेन्द्र कर्मा पार्क (ऑक्सीजन पार्क )या बस खड़े होने की जगह और बस स्टैंड बैलाडीला ट्रक ऑनर असोसिएशन की ट्रकों को खड़े होने की सुविधा ऐसे अति महत्वपूर्ण कार्यों में राजेन्द्र मृणाल राय ने अपने पति की सहयोग से नगर मे विकास का कार्य किया जैसा की सर्व विधित है 21 जुलाई 2024 को किरंदुल मे आये जल सैलाब मे भी पति नगरपालिका अध्यक्ष और पत्नी वार्ड क्र 6 की पार्षद ने हर घर घर तक जा कर लोगो के दुख तकलीफ मे खड़ी रही और लोगो को भरपूर सहयोग किया इस बाढ़ के समय जब लोगो की नींद उड़ गयी थी हर समय लोगो को जल सैलाब का डर लगा रहता था तब ऐसे समय मे सभी वार्डो मे राजेन्द्र मृणाल राय ने लोगो को भय मुक्त कराया बाढ़ प्रभावित लोगों को सहयोग राशि दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

जिसके कारण आज कांग्रेस पार्टी ने श्रीमती राजेन्द्र मृणाल राय पर भरोषा जताया है

क्या किरंदुल की जनता इस पति पत्नी की जोड़ी से ख़ुश है क्या किरंदुल की जनता फिर से एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी पर भरोषा जाताएगी ये आगे देखा होगा

????????????????

श्रीमती निर्मला राणा सी पी आई से अध्यक्ष प्रत्याशी

निर्मला राणा पार्टियों की एक ऐसी प्रत्याशी जो स्वयं के नाम पे चुनावी मैदान मे है

श्रीमती निर्मला राणा 2004 मे जी आर राणा से विवाह के बाद किरंदुल मे आई

पिता सरकारी कर्मचारी (पटवारी ) मे रहे माध्यम वर्ग परिवार से तालुक रखती है

2004 के चुनाव मे 11 न वार्ड से चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की

11 न वार्ड फाइनऑर कैंप मे उस वक़्त मुलभुत सुविधा नहीं होने से निर्मला राणा ने एन एम डी सी से संपर्क कर नल जल बिजली और पानी टंकी की व्यवस्था कराई पार्षद रहते निर्मला राणा ने अखिल भारतीय हल्बा समाज किरंदुल इकाई मे सामाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़ा कर हिस्सा लिया और समाज को आगे बढ़ाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया

2019 मे अखिल भारतीय हवा समाज महिला इकाई मे निर्मला राणा को अध्यक्ष बनाया गया और वर्तमान मे भी महिला अध्यक्ष के पद पर है और समाज के प्रमुख कार्यों मे योगदान देती है

किरंदुल मे जल सैलाब मे निर्मला राणा ने समाज मे अध्यक्ष रहते बाढ़ पीड़ितों के लिऐ कपड़ो की व्यवस्था की और स्वयं जा कर वितरण की लोगो के सुख दुख मे अपना और सामाजिक योगदान दी

????????????????????????????

निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी देवी :- सामाजिक कार्यकर्ता

जन्मस्थान किरंदुल

सन 1981 मे कांग्रेस की कार्यकर्ता बानी 1982 मे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के रूप मे कार्य की उसके बाद 1985 मे महिला सेवा दल की जिलाध्यक्ष बनी उसके बाद 1995 मे महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद से नवाज़ा गया इस दौरान किरंदुल के कई वार्डो मे एन एम डी सी से संपर्क कर कई कैंप मे गली लाइट के लिऐ व्यवस्था की मांग रखी उसके बाद नगरपालिका गठन के बाद लोगो के लिऐ मुलभुत सुविधा के लिऐ संघर्ष की उसके बाद अपने पारिवारिक जीवन मे व्यस्त रही जनता के बिच अच्छी पकड़ लोगो के सुख दुख मे साथ खड़े होना

21 जून 2024 किरंदुल मे आये जल सैलाब मे वार्ड क्र 3,4, और 6 व 7 मे जब लोगो की जान पे बन आयी थी ऐसे माहौल मे लक्ष्मी देवी लोगो के घरों तक हर वयक्ति के साथ खड़ी रही और जितना सहयोग हो सकता था किया है

????????????????????????????

भा ज पा प्रत्याशी श्रीमती रूबी सिंग

2002 मे शैलेन्द्र सींग से विवाह उपरांत किरंदुल आगमन हुआ राजनितिक घराने से तालुक पिता जिला पंचायत सदस्य सातवीं विचार धारा से

सामाजिक कार्यक्रम मे रूचि रखती है 2014 मे नगरपालिका चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप लड़ चुकी है हार का सामना करना पड़ा था दूसरे स्थान मे रही थी

2014 के बाद सीधे 2020 के चुनाव मे वार्ड क्र 13 से पार्षद के लिऐ निर्दलीय चुनाव लड़ी है उसमे भी हार का सामना करना पड़ा था उसके बाद किरंदुल मे 21 जुलाई को आये भयंकर जल त्रासदी के समय देखा गया

एक नजर राजनितिक सफर पे तो अब तक राजनितिक सफर मे कभी नहीं दिखी

पति शैलेन्द्र सींग के सहयोग से राजनितिक सफर की ओर अग्रषित

भा ज पा से तालुक अब तक पार्टी के किसी भी कार्यक्रम मे नहीं देखा गया पति की पहचाना से भा ज पा प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिऐ चुनावी मैदान मे

 

अब जनता जनार्दन के हाथो मे की क्या जनता पति शैलेन्द्र सींग के चेहरे पे श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सींग को अध्यक्ष के लिऐ वोट करेगी और विजय बना कर नगरपालिका किरंदुल की ताजपोसी करेगी

????????????????????????????

*मीरा तिवारी*

मीरा तिवारी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कालिंजर में हुआ हुआ इन्हे पिता भी राजनीति से जुड़े थे और उसी कारण इनके अंदर भी राजनीतिक पनपी विवाह के पश्चात एक गरीब परिवार होने के कारण ये छत्तीसगढ़ के बैलाडीला में जीवकोपार्जन के लिए सन 1976 में आए और इनके पति श्री एस डी तिवारी ने सुपर बाजार में छोटी से नौकरी की कमाई का जरिया कम और खर्च अधिक होने के कारण मीरा को स्वयं आगे आना पड़ा और इन्होंने शुरुवात में गल्ला कारोबार किया जिसमें इमली, महुआ का विक्रय मंडी जाकर करती थी उसमें साथ 1987 से फर्नीचर दुकान का संचालन किया और बाद ट्रांसपोर्टिंग बिजनस किया और अपने 3 बच्चे को उच्च शिक्षा प्रदान कर काबिल बनाया और अपनी मेहनत की कमाई से बच्चों का विवाह कराया साथ ही इनका भाजपा में 1995 से राजनैतिक करियर प्रारंभ हुआ जिससे प्रति ने इन्हे मंडल से लेकर प्रदेश तक के पदों पर आसीन किया

लगातार 20 वर्षों के राजनीतिक अनुभव के आधार पर वर्ष 2015 नगरपालिका चुनाव इन्हे अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया परन्तु उसमें भी भाजपा के बाकी प्रवृति के कारण हार का सामना करना उसके बाद भी पार्टी ने उनपर विश्वास बनाया और प्रदेश के पद पर सुशोभित किया

ज्ञात हो मीरा तिवारी जोकि अपने परिवार की अकेली नेता है स्वयं अपने दम पर नेतागिरी कर रही है पति या बेटे या माता पिता के नाम का सहारा लेकर राजनीति नहीं कर रही

मीरा जोकि दबंग अंदाज के लिए जानी जाती है कई बार कोई पुरुष भी ऐसा नहीं करते जो महिला होकर किसी हालत को हड़काना दिन हो या रात बिना डरे अकेले किसी की मदद के लिए आगे आना इस अंदाज के वजह से जनता इन्हें बहुत पसंद करती है

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।