*किरंदुल में धूमधाम से मनाया गया बोइता बंदना पर्व, दीपों से जगमगाया जगन्नाथ मंदिर परिसर*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल में धूमधाम से मनाया गया बोइता बंदना पर्व, दीपों से जगमगाया जगन्नाथ मंदिर परिसर*

किरंदुल। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर किरंदुल में जगन्नाथ सेवा समिति एवं उत्कल समाज के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक बोइता बंदना पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित तालाब में दीपों से सजी नावें प्रवाहित की गईं।दीपों की मनमोहक रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों और दीपों से सुसज्जित हरे रंग की विशाल मयूर आकृति वाली नाव रही। समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का स्मरण किया तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ नाव को तालाब में उतारा।

नाव के जल में तैरते ही मंदिर परिसर जय जगन्नाथ और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।इस दौरान महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने केले के पत्तों, कागज एवं थर्माकोल से बनी छोटी-छोटी नावों में दीप, फूल, अक्षत, सुपारी और प्रसाद रखकर तालाब में प्रवाहित किया। देखते ही देखते तालाब दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

समुद्री व्यापार की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है बोइता बंदनाबोइता बंदना उत्कल अर्थात ओडिशा की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है।मान्यता है कि प्राचीन समय में उत्कल के साहसी व्यापारी और नाविक, जिन्हें साधव कहा जाता था, बड़ी-बड़ी नावों के माध्यम से समुद्री यात्रा कर जावा, सुमात्रा, बाली, बर्मा, श्रीलंका और थाईलैंड जैसे क्षेत्रों में व्यापार के लिए जाते थे।

उनकी सुरक्षित यात्रा, सफल व्यापार और सकुशल वापसी की मंगलकामना के लिए नदी एवं समुद्र तटों पर दीप जलाकर नावों को विदा किया जाता था। इसी गौरवशाली परंपरा की स्मृति में आज भी कार्तिक पूर्णिमा पर छोटी-छोटी नावों में दीप जलाकर जल में प्रवाहित किए जाते हैं।नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का संदेशआयोजन के दौरान उत्कल समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं और बच्चों को बोइता बंदना पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और पूर्वजों की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष अविनाश स्वाइन, सचिव देवराज लेंका सहित समिति एवं उत्कल समाज के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में उड़िया समाज के परिवार उपस्थित रहे।अन्य समाज के श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सांस्कृतिक एकता और सद्भाव का परिचय दिया।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles