,*NMDC L-01 एवं L-02 भर्ती: रायपुर बैठक में भी CMD से नहीं हुई मुलाकात, युवाओं को फिर मिला केवल आश्वासन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

,*NMDC L-01 एवं L-02 भर्ती: रायपुर बैठक में भी CMD से नहीं हुई मुलाकात, युवाओं को फिर मिला केवल आश्वासन*

 

 

 

दंतेवाड़ा युवा बेरोजगार संघ | बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़

 

दंतेवाड़ा। NMDC की L-01 एवं L-02 भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेट्स टीम) द्वारा रायपुर में मुख्यमंत्री एवं संबंधित स्तर पर चर्चा की गई।

 

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य NMDC के CMD एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर लंबे समय से लंबित भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित करवाना तथा भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करवाने के लिए ठोस पहल करना था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह रही कि बैठक में NMDC का कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ और न ही CMD से मुलाकात हो पाई।

 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि दिल्ली जाने पर वे इस विषय को संबंधित मंत्रालय के समक्ष रखेंगे। वहीं सांसद महोदय ने आगामी शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद लगभग 20 तारीख के आसपास दिल्ली जाकर इस विषय पर प्रश्न उठाने का प्रयास करेंगे।

 

रायपुर से लौटने के बाद डेलीगेट्स टीम ने विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवाओं के सामने बैठक में हुई पूरी चर्चा और स्थिति को रखा। इस दौरान युवाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व में मिले आश्वासन के बाद जिस उम्मीद के साथ धरना आंदोलन समाप्त किया गया था, उस उम्मीद के अनुरूप अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

 

युवाओं को उम्मीद थी कि रायपुर बैठक में NMDC CMD से सीधी मुलाकात होगी और भर्ती प्रक्रिया को लेकर कोई ठोस निर्णय या समय-सीमा सामने आएगी। लेकिन एक बार फिर केवल भविष्य में चर्चा करने और दिल्ली जाकर बात रखने का आश्वासन ही मिला है।

 

दीपावली के बाद बड़े आंदोलन की तैयारी

 

लगातार मिल रहे आश्वासनों और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी से नाराज युवाओं ने निर्णय लिया है कि दीपावली के बाद एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगे की रणनीति तय करते हुए बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

 

युवाओं की प्रमुख मांगें

 

1. NMDC L-01 एवं L-02 भर्ती परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाए।

2. CMD एवं संबंधित अधिकारियों के साथ युवाओं की सीधी वार्ता कराई जाए।

3. भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

4. पूर्व में दिए गए आश्वासनों को धरातल पर लागू किया जाए।

 

युवाओं का सवाल है—आखिर कब तक केवल आश्वासन मिलते रहेंगे?

 

लगभग दो वर्ष होने जा रहा भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय और परीक्षा की निश्चित तिथि चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ अब और इंतजार नहीं होना चाहिए।

 

दंतेवाड़ा युवा बेरोजगार संघ संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मांग करता है कि युवाओं की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाए और परीक्षा की तिथि घोषित की जाए।

 

जारीकर्ता:

दंतेवाड़ा युवा बेरोजगार संघ

बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़

Leave a Comment

और पढ़ें

*किरंदुल में नाबालिगों के हाथों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चाबी, आखिर जिम्मेदार कौन?दुर्ग न्यायालय के फैसले से अभिभावकों को मिला कड़ा संदेश, किरंदुल में भी नियमों की अनदेखी पर उठ रहे सवाल*

किरंदुल मुख्य बाजार में अतिक्रमण का दोहरा मापदंड! वर्षों से मुख्य सड़क पर कब्जा जमाए बैठे व्यापारी ही बने दूसरे व्यापारियों के रास्ते का रोड़ा, साप्ताहिक बाजार में बाहरी सब्जी विक्रेताओं को खदेड़ने का आरोप

Buzz4 Ai

Read More Articles

*किरंदुल में नाबालिगों के हाथों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चाबी, आखिर जिम्मेदार कौन?दुर्ग न्यायालय के फैसले से अभिभावकों को मिला कड़ा संदेश, किरंदुल में भी नियमों की अनदेखी पर उठ रहे सवाल*