सीआईएसएफ कैंप बचेली में बुधवार को एक जवान की आकस्मिक गोली लगने से मौत हो गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीआईएसएफ जवान की सफाई के दौरान गोली लगने से मौत

बचेली (दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा), 10 सितंबर 2026

सीआईएसएफ कैंप बचेली में बुधवार को एक जवान की आकस्मिक गोली लगने से मौत हो गई।

घटना दिनांक 9 सितंबर 2026 को सीआईएसएफ कैंप बचेली अंतर्गत 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-03 में हुई। प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (पिता शिवाजी बी. वांगने, निवासी अहिल्यानगर, महाराष्ट्र) एके-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान अचानक राइफल से दो राउंड फायर हो गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत उपचार के लिए अपोलो अस्पताल, बचेली ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अपोलो अस्पताल, एनएमडीसी बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया था। वैधानिक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल दन्तेवाड़ा भेज दिया गया है। मृतक के परिजन भी बचेली पहुंच चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और जांच चल रही है। वास्तविक कारण जांच, एफएसएल के घटनास्थल निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

*इस बार क्या होगा – ग्रहण या जनहित? 9 सितंबर 2026 तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सवाल यह है कि 17 सितम्बर विस्वकर्मा पूजा पर एनएमडीसी इस बार फिर सुरक्षा का हवाला देकर सौंदर्य दर्शन पर पाबंदी लगाएगा या नियंत्रित अनुमति देकर जनहित और स्थानीय अर्थव्यवस्था का ध्यान रखेगा।*

Buzz4 Ai

Read More Articles