*किरंदुल: नशे में धुत हाइवा चालक पेड़ से टकराया, विपरीत दिशा की कार बाल-बाल बची; नगरपालिका की त्वरित कार्रवाई एक नयी सुरुवात या?*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किरंदुल: नशे में धुत हाइवा चालक पेड़ से टकराया, विपरीत दिशा की कार बाल-बाल बची; नगरपालिका की त्वरित कार्रवाई भी एक नयी सुरुवात या?*

किरंदुल, रात्रि लगभग 10 बजे — रेलवे पुलिस थाने के सामने एक नशे में धुत हाइवा चालक ने सड़क किनारे लगे विशाल पेड़ से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ का मोटा डंगाल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। विपरीत दिशा से आ रही एक कार बाल-बाल बच गई। कार की छत पर केवल हल्की खरोंच आई, जबकि कार में सवार परिवार भयभीत रह गया। गिरे डंगाल से रेलवे की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा क्रमांक CG 18 R 9586 (नकूलनार) का चालक अत्यधिक नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद चालक के सिर पर हल्की चोट आई है। फिलहाल वह किरंदुल थाने में है। पुलिस नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करती है।इसi घटना में सबसे उल्लेखनीय बात किरंदुल नगरपालिका की त्वरित प्रतिक्रिया रही। आधे से एक घंटे के अंदर ही नगरपालिका की जेसीबी मशीन और टीम मौके पर पहुंच गई तथा पेड़ के डंगाल को हटाकर रास्ता साफ कर दिया। रात के समय इतनी जल्दी प्रशासनिक मशीनरी का सक्रिय होना स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय है। इससे नगरपालिका की कार्यक्षमता और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित राहत पहुंचाने की क्षमता पर लोगों की नजरें किरंदुल की आपातकाल की स्थिति पर इसी तरह की तत्काल कारवाही पर रहेगी।

 

बारिश और रात के समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। यह मार्ग व्यस्त रहता है। नशे में वाहन चलाने जैसे लापरवाह कृत्यों से आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ती है। प्रशासन और पुलिस को ऐसे मामलों में सख्ती बनाए रखनी चाहिए, जबकि नगरपालिका जैसी एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई अन्य क्षेत्रों के लिए भी मिसाल बन सकती है।

नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस कार्रवाई करे, यह जरूरी है। लेकिन नगरपालिका को भी अपनी नियमित तैयारियों, पेड़-पौधों के रखरखाव और रात के समय की आपात प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। एक अच्छी कार्रवाई की तारीफ करने से पहले यह पूछना भी जरूरी है—क्या यह अपवाद था या नई शुरुआत?

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles