*लौह नगरी किरंदुल (बैलाडीला) में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष का उत्साह भक्तिभाव से मनाया गया। हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमी आयोजन समिति द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम 11 वर्षों से निरंतर सफलतापूर्वक चला आ रहा है, जो 2016 से शुरू होकर अब एक परंपरा बन चुका है। इस वर्ष भी समिति ने इसे और अधिक भव्य रूप दिया।*
रविवार को वाराणसी (काशी) से विशेष रूप से आमंत्रित नौ दुर्गा रूपी झांकी मंडली की शोभायात्रा निकाली गई। पशुपतिनाथ मंदिर (4 नंबर कोड़ेनार) से शुरू हुई यह यात्रा पूरे नगर का 7 किलोमीटर लंबा भ्रमण करती हुई फुटबॉल ग्राउंड तक पहुंची। हजारों की संख्या में भक्तगण पैदल चलते हुए जयकारों के साथ शामिल हुए। नौ दुर्गा माता की दिव्य झांकियां देखकर पूरा शहर भक्ति रस में डूब गया और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष के अवसर पर 26 मार्च को एक विशाल बाइक और स्कूटी रैली निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या मे लोग उत्साह से शामिल होते है। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राम भक्ति और नववर्ष की खुशियां बिखेरते हुऐ पूरा किरंदुल शहर भ्रमण करते है , जिसने उत्सव को नया आयाम दीखता है।
शोभायात्रा के समापन पर फुटबॉल ग्राउंड में भगवान श्रीराम की भव्य आरती की गई, उसके बाद हलुआ चना प्रशाद वितरण का आयोजन हुआ जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में यह आयोजन निरंतर बढ़ता गया है और अब यह क्षेत्र की सबसे बड़ी सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजन बन चुका है। हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से शहर में राममय माहौल छा गया। यह उत्सव न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करता है। जय श्रीराम! जय माता दी!

