*सूखे नशे के गिरफ्त में देश के नौजवान :- किरंदुल में गांजा, नसे की दवाइयाँ, शराब गली गली में*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सूखे नशे के गिरफ्त में देश के नौजवान :- किरंदुल में गांजा, नसे की दवाइयाँ, शराब गली गली में*

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना ने देश को हिला कर दिया है, ये _घटनाएं सूखे नशे के परिणामस्वरूप घट रही है‌। बलत्कार की घटनाओं का सीधा संबंध नशे से है।_

गौतम अडानी के मुद्रा पोर्ट* में 21 हजार करोड़, 20 करोड़, 48 करोड़, 17 करोड़ के हेरिइन, सिगरेट और गोलियां पकड़ी गयी, किन्तु एनआईए से लेकर कस्टम विभाग और गुजरात पुलिस ने आजतक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है।

मुद्रा पोर्ट में जब्त नशे की सामग्रियों को सूखा नशा* माना जाता है। छत्तीसगढ़ इसी सूखे नशे की चपेट में आ चुका है। सरकार से लेकर गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस बंद कमरे में इस बात को स्वीकार तो करती है, किन्तु कार्यवाही के नाम पर हाथ पैर क्यों जकड़े हुए हैं, यह समझ के बाहर है।

*दो चार ग्राम सूखे नशे की पुड़िया मिलने पर नेशनल मीडिया शोर मचाती* है, पकड़े गये लोगों की जमानत नहीं होती, लेकिन हजारों किलोग्राम हेरोइन और सिगरेट पकड़े जाने पर शासन प्रशासन और मीडिया की चुप्पी, लोकतांत्रिक देश में अशोभनीय है।

*80 प्रतिशत युवा वर्ग लगभग इस सूखे नशे चपेट* में आ चुके हैं होटलों में धड़ल्ले से सभी प्रकार के नशे का सामान बेचा जा रहा है, पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी है, अर्ध रात्रि तक सूखे नशे का कारोबार हि रहा है, गली मोहल्ले चौराहे पर भी बिक्री हो रहा है लगभग थाने में ऐसी पूरी टीम है जिनको यह जानकारी है, लेकिन कार्यवाईयां, आकर्षक और प्रभावशाली धनबल के पीछे दुम दबाकर, आंखें बंद रखे हुए हैं।

छत्तीसगढ सरकार को, बगैर समय खराब किये ऐसा काला कानून* बनाना चाहिए जिससे अपराधियों की रुह कांप जाये और वह देश की दूसरे अपराधियों के लिए नजीर बन सके।

विरोध सिर्फ शराब* के नाम पर हो रहा है लेकिन उससे ज्यादा घातक को खतरनाक सूखा नशा हो चुका है इसमें इमानदारी से शासन में बैठे मंत्रियों और सक्षम अधिकारियों को इसे संज्ञान में लेना चाहिए और खुद निगरानी करते हुए कड़े निर्देश देना चाहिए।

*नेताओं और सरकार के द्वारा दिए गए कार्य निर्देश को जनता अब जुमला* मानती है इसलिए इस समस्या को समाप्त करने के लिए नया रायपुर के मंत्रालय/पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को सामने आना चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles