*किरंदुल में शीतला माता मंदिर के पास अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल में शीतला माता मंदिर के पास अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई*

किरंदुल: किरंदुल के न्यू टाइप 3 शीतला माता मंदिर के पास अवैध रूप से बेची जा रही शराब को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इस क्षेत्र में शराब बिक्री की खबर को तीन दिन पहले सीजी संविधान न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद किरंदुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब बेचने वालों को वहां से हटाकर जगह को खाली करा दिया।

 

जानकारी के मुताबिक, इस मार्ग से रोजाना महिलाएं बाजार आने-जाने के लिए और स्कूली बच्चे आवागमन के लिए गुजरते थे। शराब बिक्री के कारण कई बार महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की शिकायतों और मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और इस समस्या का समाधान किया।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है, और लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles