अस्थाई दखल शुल्क मे अवैध वसूली से फल फूल रहे नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगरपालिका परिषद किरंदुल फिर एक बार विवादों के घेरे में अस्थाई दखल शुल्क की अवैध वसूली का लगा आरोप नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारियों लोमन सिन्हा ने ₹500 के ट्राले को ₹300 एवं ₹250 लेकर बिना रसीद काटे नगरपालिका परिषद किरंदुल को राजस्व में लाखों का डाका डाला है

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नगर पालिका परिषद किरंदुल के उच्च अधिकारियों  का भी बराबर की हिसेदारी होने की वजह से सारे कर्मचारी एवं अधिकारी फल फूल रहे हैं

उक्त अस्थाई दखल शुल्क का  मुनाफा को देखते हुए नगरपालिका किरंदुल द्वारा प्राप्त निविदा ठेकेदारों पर किसी भी गलती पर बिना जाच और सुचना और ठेकेदारों से कोई लिखित जानकारी लिर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाता है

पूर्व मे भी अस्थाई दखल शुल्क की निविदा को निरस्त कर दिया गया था वर्तमान में भी सुखदेव पोयाम के निविदा को बिना किसी जांच के निरस्त कर दिया गया ताकि उनकी अस्थाई दखल शुल्क में डकैती का गोरख धंदा फिर से एक बार चालू हो सके जब से निविदा के द्वारा ठेकेदार सुखदेव पोयाम को जिम्मेदारी मिली थी तब से नगरपालिका अस्थाई दखल शुल्क मे डकैती का गोरख धंधा चलना बंद हो गया था

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles