*किरंदुल में बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर और आबादी पट्टा की मांग: बबलू सिद्दीकी ने सांसद महेश कश्यप को सौंपा मांगपत्र*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल में बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर और आबादी पट्टा की मांग: बबलू सिद्दीकी ने सांसद महेश कश्यप को सौंपा मांगपत्र*

किरंदुल, 27 मई 2025: बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप के किरंदुल प्रवास के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने जनता की ओर से एक मांगपत्र सौंपकर शहर की प्रमुख समस्याओं को उठाया। मांगपत्र में किरंदुल में बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर और अतिक्रमण की भूमि पर बसे लोगों को आबादी पट्टा देने की मांग की गई।

 सिद्दीकी ने बताया कि किरंदुल में पार्किंग की गंभीर समस्या है। बसों और ट्रकों के लिए कोई व्यवस्थित पार्किंग स्थल नहीं होने से सड़कों पर अव्यवस्था रहती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बस स्टैंड से लेकर कोडेनार रिंग रोड नंबर 4 तक सड़कों पर भारी वाहनों का जमावड़ा रहता है। इसके समाधान के लिए बस स्टैंड और ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना जरूरी है।

दूसरी प्रमुख समस्या अतिक्रमण की भूमि पर बसे लोगों की है। किरंदुल की 90% आबादी रेलवे, वन विभाग, नजूल या एनएमडीसी की लीज की जमीन पर 40-50 वर्षों से रह रही है। लेकिन बार-बार एनएमडीसी, रेलवे, वन विभाग या नगरपालिका की ओर से नोटिस जारी होने से लोग डर और असुरक्षा में जी रहे हैं। श्री सिद्दीकी ने मांग की कि इस “नोटिस-नोटिस” के खेल को रोका जाए और जहां लोग बसे हैं, उन्हें वहीं आबादी पट्टा दिया जाए।

सांसद श्री महेश कश्यप ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभागों से चर्चा कर जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इन समस्याओं का जल्द समाधान होगा, जिससे किरंदुल में सुकून और व्यवस्था कायम हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles