अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर यूनियन (इंटक) किरंदुल के तत्वावधान में सर्व प्रथम यूनियन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर यूनियन के अध्यक्ष ,सचिव पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया गया । 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर यूनियन (इंटक) किरंदुल के तत्वावधान में सर्व प्रथम यूनियन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर यूनियन के अध्यक्ष ,सचिव पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया गया ।

यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सकारात्मक विचारों एवं सुझाव के अनुसार MMWU INTUC यूनियन के अध्यक्ष सम्माननीय श्री विनोद कश्यप जी और सचिव श्री ए के सिंह जी के कुशल नेतृत्व में किरंदुल नगर परिवार के अति जरूरतमंद असंगठित श्रमिकों को घरेलू जरूरत एवं राशन सामाग्री का कीट बनाकर यूनियन के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारियों के कर कमलों से श्रमिक सदन इंटक भवन एवं गांधी प्रतिमा के समक्ष संबंधित असंगठित एवं जरूरत मंद श्रमिकों का सम्मान किया गया।

सभी पात्र असंगठित श्रमिकों ने यूनियन के इस नेक कार्य के लिए यूनियन के अध्यक्ष , सचिव एवं पदाधिकारियों का भूरी भूरी प्रशंसा किए और धन्यवाद दिए। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर इंटक यूनियन के द्वारा असंगठित श्रमिकों के बारे में दूर दृष्टि सकारात्मक विचारों के किये इस परोपकारी सराहनीय कार्य की नगर में प्रशंसा हो रही है ।

 

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी श्री वेणुधर, श्री अरविन्द गुप्ता, श्री बिजी प्रदीप, श्री महेश कुमार मल्लाह, श्री सादाब जिलान, श्री तरूण कुमार साहू, श्रीमनोज कुमार कोड्डप्पी ,श्री संतोष रात्रे,श्री ब्रृजेश यादव , श्री निलकंठ, श्री हरिशंकर साहू, श्री छयंत साहू , श्री कामता प्रसाद डहारिया, आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles