*अवैध शराब तस्करों पर किरन्दुल पुलिस की कार्यवाही* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*अवैध शराब तस्करों पर किरन्दुल पुलिस की कार्यवाही* 

. *दो शराब तस्कारों से कुल 48 नग बीयर एवं 21 नग पौवा जम्मू स्पेशल विश्की कुल 34.980 लीटर, अवैध शराब किमती 12,120/- रूपये एवं एक नग पुरानी एसेंट कार किमती लगभग 3,00,000/- रूपये को किया गया जप्त।*

 

जिला द0ब0 दन्तेवाड़ा में अपराध पर अंकुश लगाने तथा कानुन व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय दंतेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से), श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से),श्री आर.के.बर्मन (रा.पु.से) द्वारा लगातार अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अनुविभीय अधिकारी किरन्दुल श्री कपील चन्द्रा (रा.पु.से) के मार्गदशन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय कुमार यादव के नेतृत्व में दिनांक 14/04/2025 को राहुल सोनकर निवासी चटाईपारा किरन्दुल द्वारा अवैध बिक्री हेतु परिवहन करने की मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर थाना किरन्दुल की टीम बनाकर मौके पर गवाहों के साथ किरन्दुल पालनार मेन रोड़ में एक एक्सेंट कार जिसे घेराबंदी कर पकडे़ जिसमें से कार की डिक्की में 04 पेटी बीयर (48 नग) कुल 31.200 लीटर किमती 9,600/- रूपये रखा मिला जिसे विधीवत् कार्यवाही करते हुए उक्त शराब एवं एक्सेंट कार किमती लगभग 3 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर मिश्रा कैम्प चौक किरन्दुल के पास आरोपिया शीला देवी जयसवाल के द्वारा अवैध शराब का विक्रय करते पाये जाने पर विधीवत् कार्यवाही करते हुए कुल 21 नग पौवा जम्मू स्पेशल विस्की कुल 3.780 लीटर शराब किमली 2,520/- रूपये एवं बिक्री रकम 150/- रूपये जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उनि हेमन्त कुमार साहू, सउनि के.सीमाचलम, सउनि अनिता चौधरी, आर.क्र. 202 मनोज साहू, आर.क्र. 405 धनंजय गंजीर, आर.क्र. 408 प्रीतम सिंह, आर.क्र. 409 रूकचंद नाग, आर.क्र. 829 देवलाल सिदार, म.आर.क्र. 848 सुरेखा सलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles