*मुख्यमंत्री की सौगात: सरस्वती शिशु मंदिर सुकमा और गीदम को मिली स्कूल बस* अब बच्चों को नहीं होगी स्कूल आने-जाने में असुविधा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*मुख्यमंत्री की सौगात: सरस्वती शिशु मंदिर सुकमा और गीदम को मिली स्कूल बस*

अब बच्चों को नहीं होगी स्कूल आने-जाने में असुविधा*

 

सुकमा। शिक्षा को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा एवं गीदम के सरस्वती शिशु मंदिरों को स्कूल बस की सौगात दी है। यह बसें कलेक्टर सीएसआर मद से प्रदत्त की गई हैं, जो रायपुर स्थित सरस्वती शिक्षण संस्थान की मांग पर स्वीकृत की गईं।

 

दक्षिण बस्तर के सुदूर ग्रामीण अंचलों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह सुविधा अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इन क्षेत्रों में अब तक यातायात की सुविधा की भारी कमी रही है, जिससे कई बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पाते थे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते थे। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से अब यह बाधा दूर होगी और बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर एक नया मार्ग मिलेगा।

 

*बस वितरण के अवसर पर सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री मनोज देव, व्यवथापक श्री पी.के. दास, सह-व्यवथापक एवं रक्तमित्र श्री जसराज जैन, प्राचार्या श्रीमती किरण दुबे सहित समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे।

 

सरस्वती शिक्षण संस्थान रायपुर की सक्रियता और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील नेतृत्व शैली के कारण ही यह पहल संभव हो सकी। यह कदम न केवल बच्चों को सुविधा देगा, बल्कि शिक्षा की अलख को दूरस्थ अंचलों तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास भी साबित होगा।

???? *हमसे जुड़ें – अब हर ख़बर आपके हाथों में!*

समाज की सकारात्मक कहानियाँ, रक्तदान जागरूकता, जनहित से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें और प्रेरणादायक पहलें – सब कुछ अब सीधे आपके मोबाइल पर।

*सी जी संविधान न्यूज़ छत्तीसगढ़

जिला संवाददाता सुकमा

 *आपका एक शेयर किसी की ज़रूरत पूरी कर सकता है!*

 

✍️ *जसराज जैन ‘रक्तमित्र’*

स्वतंत्र विचारक | समाजसेवी | संस्थापक – *शबरी जन सेवा ट्रस्ट*

???? 8889638101 | ???? सुकमा, छत्तीसगढ़

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles