सुकमा मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का अभाव, दुर्घटना का मंडरा रहा खतरा नपा सुकमा प्रशासन की उदासीनता से लोग परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुकमा मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का अभाव, दुर्घटना का मंडरा रहा खतरा नपा सुकमा प्रशासन की उदासीनता से लोग परेशान

जिला संवाददाता सुकमा

जसराज जैन

सुकमा। नगर के मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का अभाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। कोतवाली थाना से सम्राट नगर तक का मार्ग रात के समय घने अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

रात के समय लाइट की अनुपस्थिति के कारण सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक अंधेरे में सामने से आ रहे वाहन को देख नहीं पाते, जिससे टक्कर की स्थिति बन जाती है। वहीं, पैदल चलने वालों को भी अंधेरे में गड्ढों और अव्यवस्थित मार्ग के कारण फिसलने और गिरने का खतरा रहता है।

जनता कर रही है मांग, प्रशासन बना मौन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन से कई बार स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों को लेना चाहिए संज्ञान

जनता ने मांग की है कि नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए मुख्य मार्ग पर तत्काल स्ट्रीट लाइट लगवाने की व्यवस्था करे, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित आवाजाही का वातावरण मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles