*नगर पालिका परिषद किरंदुल का नल जल कनेक्शन में दोहरा रवैया उजागर। मामला गौरव पथ किरंदुल की सड़क खुदाई कर नल जल कनेक्शन लगाने का:।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किरंदुल नगरपालिका इन दिनों भगवान भरोसे चल रही हैं। जिसको जहाँ मर्जी डामर सडक की तोड़ फोड़ कर सकता हैं।

एक वर्ष पहले वार्ड क्र. 04 में नवनिर्मित मकान में जल की व्यवस्था के लिए गौरव पथ की खुदाई कर नल का पाइप लगाना था। तो मकान मालिक साहू जी के द्वारा नगरपालिका किरंदुल में 47 हजार रुपए का अर्थ दण्ड का भुगतान कराया गया था। जब कि उक्त कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग दंतेवाड़ा से अनुमति ली गयी थी ।

नगरीय चुनाव से ठीक पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा नगरपालिका के वार्ड क्र.06 घड़ी चौक के सामने गौरव पथ को खोद कर नल जल कनेक्शन लगाया गया था। जिस पर स्थानीय प्रशासन मौन था। परंतु अब दिनांक 11.03.2025 मंगलवार को फिर से एक बार नगरपालिका के कर्मचारीयो द्वारा वार्ड क्रमांक 09 से वार्ड क्रमांक 08 के मध्य डामर सड़क की खुदाई कर नल जल का कनेक्शन किसी निजी कार्य हेतु प्रदान गया हैं। उक्त नल जल कनेक्शन किस रसूखदार व्यक्ति के लिए लगाया गया हैं। और जिसके चलते डामर सड़क की खुदाई की गई है। क्या अब प्रश्न यह उठता है कि जब साहू जी से 47 हजार रु नगर पालिका दण्ड स्वरूप लिया था तो क्या नगरपालिका के द्वारा 2 बार सड़क की खुदाई कर नल के लिए पाइप लगाया गया हैं। कितने रुपए का अर्थ दण्ड का भुगतान किस व्यक्ति से कराया गया हैं ।

 

सब से बड़ा सवाल ये हैं की वार्ड क्र.09 एन एम डी सी के क्षेत्र में नगरपालिका का कौन सा जल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछा हुआ हैं। जहाँ से जल की आपूर्ति वार्ड क्रमांक 08 की जानी हैं। नगर पालिका परिषद किरंदुल का यह दोहरा चरित्र समझ से परे है। यदि कानून है तो सभी नागरिकों के लिए समान होने चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।