*कांग्रेस जिलाध्यक्ष औधेस गौतम के भ्रष्टाचार को प्रमुखता से हर खबर और आज की पहल मे दिखाने का हुआ अशर*
जिला दंतेवाड़ा
*रिपोर्टर किशोर कुमार रामटेके*
दंतेवाड़ा जिले के मड़कामी रास से हीरोली होते हुए दोकापारा तक रोड निर्माण की खबर को “आज की पहल” और “हर खबर” एम पी /सी जी नेशनल न्यूज़ मे प्रसारित करने के बाद शासन प्रशासन मामले की गंभीरता से लेते हुए हीरोली दोकापारा मे बन रहे सड़क की जाँच पड़ताल आरंभ की
जांच के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वारा किरंदुल थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
जिसमे किरंदुल थाना मे अवधेश सिंह गौतम के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध क्रमांक 11/2025 आई पी सी की धारा – 420,467,468,471,409,120B दर्ज कर ली गयी थी ।
उपरोक्त सभी धाराओं मे अपराध दर्ज होने के बाद से ही अवधेश सिंह गौतम फरार बताया जा रहा है। वही दंतेवाड़ा पुलिस सभी जगह अवधेश सिंह गौतम की तलाश कर रही है ।
*खबर का असर*
संपूर्ण छत्तीसगढ़ मे खबर का असर दंतेवाड़ा जिला संवाददाता *किशोर कुमार रामटेके* की तारीफ हो रही है। ऐसे बीहड़ो मे होने वाले भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार को कई बार धमकिया भी मिल गयी है। और मारपीट भी किया गया है।यहाँ तक की राजनेताओं रसूखदार के द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार एवं छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा कर 354 धारा के तहत षडयंत्र कर केस भी दर्ज कराया गया है।और रात्रि के 1.30 बजे तक किरंदुल थाना मे बैठ कर झूठे आरोप मे जेल भेजने की भरपूर नाकाम कोशिश भी की जा चुकी है ।
*जिला संवाददाता किशोर कुमार रामटेके पत्रकारिता मे अब तक की उपलब्धि।*
किशोर कुमार रामटेके जनवरी 2022 मे जिला दंतेवाड़ा ग्रामीण संवाददाता “आज की पहल” से जुड़ने उसके बाद अपने निष्पक्ष पत्रिकारिता के लिए जनता की बीच नाम बनाया। नवम्बर 2022 मे *हर खबर म, प्र. /छ. ग. नेशनल न्यूज़* से जुड़ने के पश्चात् फरवरी मे मड़कामीरास से हीरोली डामरीकरण सड़क का भ्रष्टाचार को उजागर किया। जिस पर प्रशासन द्वारा बड़ी कारवाही हुई है। उसके पश्चात किरंदुल नगरपालिका ठेका श्रमिक के भुगतान मे हो रहे भ्रष्टाचार को उठाया। जिसमे श्रमिकों को पहले 5800 रु या 6000 रु का भुगतान होता था। अब 7200 रु दिया जा रहा है। उसके बाद किरंदुल मुख्य बाजार मेन रोड मे अव्यस्थित तरीके लगा करता था जिससे भारी वाहनों को बाजार के दौरान आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता था। वही मेन रोड के किनारे कुछ व्यापारी अतिक्रमण कर रखे थे। जिसे नगरपालिका और तहसीलदार के द्वारा खाली कराया गया। उसके बाद लोकसभा चुनाव मे किरंदुल नगरपालिका मुख्य अधिकारी के द्वारा छाया और स्वल्पाहार , भोजन एवं पानी मे घोर लापरवाही बरती गयी थी जिसमे नगरपालिका मुख्य अधिकारी बी आर कोर्राम को सस्पेंड कर दिया गया था। उसके बाद कुट्रेम भाँसी और दंतेवाड़ा जिले के कई गाँव के ग्रामीण हैदराबाद प्रियंका इंडस्ट्रियल मे काम के दौरान गम्भीर बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचाने के पश्चात् पत्रकार किशोर कुमार रामटेके के द्वारा सभी 14 रोगियों को जिला अस्पताल के मुखिया मुख्यस्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी श्री अजय कुमार रामटेके और जिला कलेक्टर श्रीमान मयंक चतुर्वेदी जी के सहयोग से सभी 14 मरीजों को रायपुर मे इलाज कराया गया और सभी अब स्वस्थ है। ऐसे ही कई छोटी बड़ी खबर से जनहित के लिए परिचित पत्रकार किशोर कुमार रामटेके आज निष्पक्ष निडर और निर्भर हो कर पत्रकारिता जगत में अपना नाम बना लिए है ।
किरंदुल हो या दंतेवाड़ा जिला कही भी ऐसा भ्रष्टाचार या जनहित का मुद्दा के लिए किशोर कुमार रामटेके को हर छोटा बड़ा व्यक्ति याद कर बुलाता है। और अपने और अपने आस पास हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी देते है। उक्त मामले को खबरों मे ला कर जनहित का काम हो सके


