अवैध शराब बिक्री पर गीदम पुलिस की कार्यवाही कारली वार्ड क्र, 13 में शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार 
असामाजिक तत्वों के विरूद्ध गीदम पुलिस की नियमित चेकिंग अभियान जारी!
जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनाला स्मृतिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं श्रीमान गोविंद दीवान एसडीओपी बारसूर के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर गीदम पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है।
दिनांक 24.02.2025 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर कारली वार्ड क्रं0 13 में अवैध रूप से देशी महुंआ शराब रखकर बिक्री करने एवं निजी निवास स्थान मे कुर्सी टेबल लगाकर शराब पीने कि सुविधा मुहैया करवाकर आसपास का माहौल खराब करने के आरोपीया विमला मण्डावी उम्र 35 वर्ष साकिन कारली वार्ड क्र013 थाना गीदम जिला दन्तेवाड़ा छ,ग, को पकड़ा गया जिसके कब्जे से कुल देशी महुंआ शराब 25 लीटर एवं बिक्री की रकम 500/रू. एवं शराब पिलाने के बर्तन स्टील गिलास एवं स्टील का मग को जप्त कर आरोपिया विमला मण्डावी के विरूद्ध थाना गीदम में अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में उपनिरीक्षक शशिकांत यादव, सउनि, नरेन्द्र भारती, भीखमचंद साहू , प्र,आर, 341 राजकुमार सिंह, म,प्र,आर, 942 सुनैना पटेल, म, डीएसएफ 3166 बदरी जुर्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
