किरंदुल नगरपालिका वार्ड क्र 8 मे मटन चिकन मार्किट बसा हुआ है मटन चिकन की वेस्ट अवसिस्ट की बदबू से वार्ड वासियो का रहना मुश्किल हो गया है
दिन मे तो बदबू कम रहती है शाम होते होते बदबू इतनी तेज होती है की आस पास के घर वालों का जीना मुश्किल हो गया है बीमारियों का खतरा अलग लोग परेशान है इस बदबूदार हवा और माहौल से
पूर्व पार्षद निधि जायसवाल के द्वारा कई बार नगरपालिका मे इसकी लिखित शिकायत की गयी है परन्तु अब तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं है ना ही कोई ध्यान देने वाला है
ऐसी परिस्थिति मे वार्ड वासी जाये तो जाये कहा और किस से पास अपनी दर्द भरी कहानी बताये
किरंदुल के सभी वार्डो मे जगह जगह चिकन मटन की दुकाने खुली हुई है ऐसे ही कई वार्डो मे भी इसी तरह की बदबूदार माहौल मे लोग परेशान है और पता नहीं कब तक रहना होगा

