किरंदुल नगरपालिका चुनाव मे अध्यक्ष की कुर्सी का हकदार कौन, नेता पति की पहचान पे चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशी या स्वयं की पहचान और जनता के बिच रहने वाली प्रत्याशी नेत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किरंदुल नगरपालिका चुनाव महिला आरक्षित होने से नये मोड़ पर है जहाँ नेता पति के पहचान पे गृहनी पत्नी को पार्टियों ने अपना प्रत्याशी बनाया है तो कुछ ऐसे प्रत्याशी है जो पार्टी से इस्तीफा दे कर खुद की राजनीती और सामाजिक पहचान पर चुनावी मैदान मे निर्दलीय प्रत्याशी है

एक नजर देखे तो कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती राजेन्द्र मृणाल राय पूर्व पार्षद रही है और अपने पति पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय के साथ सभी कामों मे सहयोग की है

 

वही सी पी आई से श्रीमती निर्मला राणा पूर्व पार्षद व अखिल भारतीय हल्बा समाज किरंदुल महिला इकाई की अध्यक्ष है स्वयं की पहचान पर चुनावी मैदान मे है

 

भा ज पा एक नजर मे देखे तो नेता पति के नाम का सहारा लिऐ एक गृहनी के रूप मे चुनावी मैदान मे है पहले भी अध्यक्ष व पार्षद के लिऐ चुनाव लड़ चुकी है हार का सामना की है दोनों ही बार भा ज पा को नुकसान उठाना पड़ा था

विधानसभा चुनाव के समय पति ने भा ज पा की सदस्यता ली और 1 वर्ष मे ही नगरपालिका अध्यक्ष के लिऐ भा ज पा का टिकट प्राप्त कर चुनावी मैदान मे है

निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी पूर्व मे महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष रही है कांग्रेस से हट कर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे नगर वासियो की सेवा करति है किरंदुल बाढ़ के समय रात दिन लोगो के साथ रही और लोगो का सहयोग किया वर्तमान मे स्वयं के कार्यों से नगरपालिका अध्यक्ष के लिऐ निर्दलीय चुनाव लड़ रही है

निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती मीरा तिवारी पूर्व भा ज पा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लगभग 20 से 25 वर्षो से भा ज पा समर्पित कार्यकर्ता किरंदुल मे भा ज पा को खड़े करने मे महत्वपूर्ण योगदान रहा जमीनी स्तर की कार्यकर्ता पूर्व मे भा ज पा के टिकिट पे नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव और पार्षद के लिऐ 2 बार चुनाव लड़ी है हार का सामना करना पड़ा था

भा ज पा के टिकिट बटवारा से नाराज हो कर भा ज पा के सभी पदों से इस्तीफा दे कर निर्दलीय नगरपालिका अध्यक्ष चुनावी मैदान मे स्वयं की पहचान से है

निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती चाइना सरकार किसी पार्टी से कोई तालुक नहीं रहा पूर्व मेसरकारी कर्मचारी शिक्षिका रही सेवा समाप्ति के बाद अब नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिऐ चुनावी मैदान मे है

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।