*पुनरीक्षित वेतनमान के लिए बस्तर सांसद के नेतृत्व में केंद्रीय इस्पात मंत्री से सार्थक पहल के पश्चात लौहनगरी आगमन पर केएमएस पदाधिकारियों का किया गया भव्य स्वागत*
किरंदुल. विगत 3 वर्षों से लंबित एनएमडीसी कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान को लागू किये जाने की मांग को लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नई दिल्ली जाकर केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी से मिलकर वेतन पुनरीक्षण शीघ्र लागू करने की सार्थक पहल करने वाले ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ की किरंदुल एवं बचेली शाखा के पदाधिकारियों के लौहनगरी आगमन पर नगरपरिवार,
एनएमडीसी कर्मचारियों, भाजपा एवं यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड किरंदुल में आतिशबाजी कर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर खुशियाँ मनाई गई तथा अब तक के इतिहास में वेतन समझौते को लेकर सीधे ही केंद्रीय इस्पात मंत्री से मिलकर सार्थक और अभिनव पहल करने वाले दुनिया के सबसे बड़े मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ जिंदाबाद के नारे गर्मजोशी के साथ बुलंद किये गए।
इस अवसर पर खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार शाखा बचेली के अध्यक्ष दीप देवांगन, सचिव संतोष दास द्वारा उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए इस सफलता के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
