*तीसरी श्रम संघ के सक्रिय होते ही यूनियनों के मध्य मची जनहितकारी दिखने की होड़*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*तीसरी श्रम संघ के सक्रिय होते ही यूनियनों के मध्य मची जनहितकारी दिखने की होड़*

 

किरंदुल, बचेली एनएमडीसी परियोजना में तीसरी ट्रेड यूनियन के रूप में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ की जबरदस्त सक्रियता और जनहित में उनकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से श्रमिकों और लौह नगरी के नागरिकों के दिलों में बेहद ही कम समय में स्थान बना लिया है।

 

खदान मजदूर संघ की जबरदस्त लोकप्रियता से अन्य ट्रेड यूनियन भी जनसेवक के रूप में अपने आप को दिखाने के लिए तथा प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए अब पत्राचार आदि के माध्यम में जनता की अब सुध लेते दिख रहे हैं।

 

जहाँ पहले जब सिर्फ 2 ट्रेड यूनियन थी और लोगों को जल्दी वेतन समझौते की आस थी तब आपस में दोनों यूनियनों की टकराहट के कारण पहली बार वेज रिवीजन 3 वषों से लंबित रह गई है

 

वहीं अब तीसरी ट्रेड यूनियन खदान मजदूर संघ ने इस मुद्दे को लेकर श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए दिल्ली तक की दौड़ लगा दी है

 

जो कि ऐतिहासिक पहल है और किरंदुल, बचेली के इतिहास में पहली बार है कि जब कोई यूनियन सीधे केंद्रीय इस्पात मंत्रालय पहुंचा हो।

बहरहाल अब ट्रेड यूनियनों की आपसी प्रतिस्पर्धा दिलचस्प और देखने योग्य होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles