*चंडी मंदिर के पीछे पहाड़ी पर चल रहा जुए का अड्डा पुलिस ने ध्वस्त किया*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*चंडी मंदिर के पीछे पहाड़ी पर चल रहा जुए का अड्डा पुलिस ने ध्वस्त किया*

महासमुंद, 14 जुलाई 2026 — बागबाहरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम घुचापाली स्थित चंडी मंदिर के पीछे जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। चार अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 20 लाख 35 हजार 100 रुपये की नकदी व संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई की रात को बागबाहरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि घुचापाली के चंडी मंदिर के पीछे पहाड़ी पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में घेराबंदी कर अड्डे पर दबिश दी। वहां 52 पत्ती ताश से पैसे के दांव लगाते 12 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

जब्त की गई सामग्री:

नकदी: 3,60,100 रुपये

14 मोबाइल फोन

2 कारें

4 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी

52 पत्ती ताश के 9 बंडल, 1 दरी और 1 CFL बल्ब

कुल जब्ती की कीमत: 20,35,100 रुपये

गिरफ्तार आरोपियों को अपराध क्रमांक 124/26 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम एवं छोटे संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

प्रेमलाल पटेल (45 वर्ष), पटेवा

सतीश चंद्राकर (55 वर्ष), तेन्दुलोथा, बागबाहरा

विनय सिंह राजपूत (41 वर्ष), जोगिडिपा, पटेवा

ललित कुमार निषाद (वार्ड 5, सिंघनपुर)

रामाकांत शुक्ला (36 वर्ष), झलप

यशवंत साहू (40 वर्ष), घुचापाली

रामलाल निषाद (42 वर्ष), जामगांव

किशन कोसरिया (35 वर्ष), झलप

शंभू लाल यादव (50 वर्ष), मधुबन, पटेवा

कादिर खान (38 वर्ष), कोमाखान

केशव देवांगन (37 वर्ष), जोगीडिपा

खेमराज उर्फ राजू जैन (37 वर्ष), कोमाखान

फरार आरोपी:

योगेश साहू, जुनवानी

सदानंद चंद्राकर, भालूचोवां

हरदेव चंद्राकर, घुंचापाली

ललित पटेल, दलदली चौकी, बया (बलौदाबाजार)

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, यह एक सप्ताह के अंदर चौथी जुआ रेड है। इस दौरान अब तक 26 जुआरियों को जेल भेजा जा चुका है। चार अलग-अलग प्रकरणों में कुल 34 लाख 21 हजार रुपये की नकदी व संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस ने जुए के अड्डों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।