किरंदुल बिग ब्रेकिंग न्यूज़
*JSW लोडिंग साइडिंग पर हाइवा लोडिंग पूरी तरह ठप! बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ड्राइवर पर CISF की सख्ती, कल रात हुए विवाद के बाद लोडिंग बंद*
किरंदुल (बस्तर) • 8 अप्रैल 2026: किरंदुल के JSW लोडिंग साइडिंग पर हाइवा लोडिंग कल रात से पूरी तरह रुक गई है। सूत्रों के अनुसार, एक ट्रक ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर CISF जवानों ने सख्त रुख अपनाया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोडिंग का काम ही रोक दिया गया। खबर लिखे जाने तक लोडिंग पूरी तरह ठप है।
CISF के जवानों ने साफ कहा है — “बिना ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी गाड़ी को लोड नहीं किया जाएगा। पहले ड्राइवर को लाइसेंस हाथ में दिखाना होगा, तभी लोडिंग शुरू होगी।”
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल रात JSW के वेस्ट लोडिंग पॉइंट पर एक गाड़ी का ड्राइवर बिना लाइसेंस के पहुंचा। धर्मकाटा में तैनात कर्मचारी से हुई बहस और कहा-सुनी के बाद मामला बढ़ गया। CISF ने तुरंत सख्ती बरती और पूरे लोडिंग ऑपरेशन को रोक दिया इस कदम से सी आई एस एफ जवानों की तारीफ हो रही है वहीं ये कारवाही दर्शाता है की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
NMDC को भी भारी नुकसान
यह लोडिंग रुकने से सिर्फ JSW को ही नहीं, बल्कि NMDC (National Mineral Development Corporation) को भी सीधा नुकसान हो रहा है। Bailadila की खदानों से निकलने वाला आयरन ओर JSW साइडिंग से लोड होता है। लोडिंग बंद होने से उत्पादन और सप्लाई चेन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय सूत्र बता रहे हैं कि CISF की यह सख्ती अब सारे ड्राइवरों पर लागू की जा रही है। बिना लाइसेंस वाले किसी भी वाहन को साइडिंग में एंट्री नहीं दी जा रही है।
अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
NMDC और JSW प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थिति सामान्य होने और लोडिंग शुरू होने का इंतजार है

