*किरन्दुल (NMDC) के कार्यकारी निदेशक श्री रवीन्द्र नारायण जी ने माता भगवती विद्यालय/गायत्री आश्रम चोलनार में किया एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ, बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरन्दुल (NMDC) के कार्यकारी निदेशक श्री रवीन्द्र नारायण जी ने माता भगवती विद्यालय/गायत्री आश्रम चोलनार में किया एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ, बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन*

किरन्दुल, 22 नवम्बर 2025

सी ज़ी संविधान न्यूज़ छत्तीसगढ़

किशोर कुमार रामटेके

एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना के कार्यकारी निदेशक (ED) श्री रवीन्द्र नारायण जी ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रवीन्द्र नारायण जी, भाई-भाभी एवं पूरे परिवार के साथ माता भगवती विद्यालय/गायत्री आश्रम चोलनार (दंतेवाड़ा जिला) पहुँचकर एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। इस पवित्र यज्ञ में उन्होंने नगर की सुख-शांति, NMDC की समृद्धि तथा अपने परिवार की मंगल कामना हेतु गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से सैकड़ों आहुतियाँ दीं।

यज्ञ के पश्चात् श्री रवीन्द्र नारायण जी ने आश्रम के बच्चों में स्वयं उपस्थित होकर स्टेशनरी किट (पेन, पेंसिल, कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स आदि) का वितरण किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए उन्होंने आश्रम परिसर में आम, अमरूद एवं जामुन जैसे फलदार पौधों का रोपण भी किया।

सबसे हृदयस्पर्शी दृश्य तब हुआ जब NMDC के सर्वोच्च अधिकारी श्री रवीन्द्र नारायण जी ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर एक समय का भोजन ग्रहण किया। बच्चों ने भी उनके साथ बैठकर प्रसाद रूपी भोजन किया। यह दृश्य सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा।

कार्यक्रम में NMDC के कार्मिक विभाग से श्री पारीतोष तिवारी, गायत्री आश्रम के पदाधिकारी, वरिष्ठ गायत्री परिवारजन एवं गुरुजी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आश्रम की ओर से संस्था प्रमुख ने कहा,

“आज हमारे बच्चों के लिए स्वर्णिम दिन रहा। NMDC के सर्वोच्च अधिकारी ने अपने अत्यंत व्यस्त समय में से पूरा दिन हमारे बच्चों को दिया। वे न केवल यज्ञ में शामिल हुए, बल्कि बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया, यह हमारे लिए अविस्मरणीय है। हम श्री रवीन्द्र नारायण जी एवं उनके पूरे परिवार के प्रति हृदय से आभारी हैं।”

यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक था, बल्कि कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) का एक जीवंत उदाहरण भी बना, जिसमें उच्च पदस्थ अधिकारी ने ग्रामीण बच्चों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें प्रेरणा दी।

🚩 जय माँ गायत्री 🚩

🙏 NMDC किरन्दुल एवं गायत्री परिवार की ओर से सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद 🙏

Leave a Comment

और पढ़ें

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*