*किरंदुल में स्कॉर्पियो दुर्घटना: तीन घायल, नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ने लिया हालचाल, एक को डिमरापाल रेफर*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल में स्कॉर्पियो दुर्घटना: तीन घायल, नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ने लिया हालचाल, एक को डिमरापाल रेफर*

दंतेवाड़ा, 25 मई 2025: किरंदुल से शादी की बारात में जयपुर, ओडिशा जा रहे एक स्कॉर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोग घायल हो गए।

जिसमे से 3 गंभीर घायलों को रात्रि मे ही डिमरापाल रिफर किया गया था जिसमे 1 को रायपुर रिफर किया गया है बाकि 3 घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह तुरंत जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, डिमरापाल रेफर किया गया।

रूबी सिंह ने रेफरल प्रक्रिया में सहयोग कर घायल के परिजनों को राहत प्रदान की।नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा, “हमारी प्राथमिकता घायलों का उचित इलाज और उनकी सुरक्षा है। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।”

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बाकी दो घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका उपचार जारी है।पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन की गति तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles