*किरंदुल: वार्ड नंबर 2 में स्ट्रीट लाइट की मांग, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने NMDC को लिखा पत्र*
किरंदुल, 6 मई 2025: नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने वार्ड नंबर 2 के रिहायशी इलाके में स्ट्रीट लाइट की कमी को गंभीरता से लेते हुए NMDC के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। किरंदुल के मेन रोड से ऑक्सीजन पार्क होते हुए NMDC की 11B खदान तक जाने वाले मार्ग पर ऑक्सीजन पार्क से CISF चेक पोस्ट तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है।
यह क्षेत्र वार्ड नंबर 2 का प्रमुख रिहायशी इलाका है, जहां रात के समय अंधेरा छा जाता है। स्थानीय निवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अंधेरे के कारण असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। इस मार्ग से NMDC के कर्मचारियों और अधिकारियों का भी नियमित आवागमन होता है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने वार्डवासियों की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए NMDC से अनुरोध किया है कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा, “यह न केवल स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि इस मार्ग का उपयोग करने वाले सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।”
स्थानीय निवासियों ने उपाध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि NMDC जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई करेगा।
