*⭕ करीगुंडम (सुकमा)में प्रशासन की तत्परता से टली बड़ी आशंका, गांव में फिर लौटी शांति*
धार्मिक विषय पर उपजे तनाव को प्रशासन ने संवेदनशीलता से सुलझाया, सभी पक्षों में भाईचारे की नई मिसाल*
सुकमा/थाना किष्टाराम अंतर्गत ग्राम पंचायत करीगुंडम में बीते दिनों धर्मांतरण को लेकर उपजे विवाद के बाद कुछ परिवारों के ग्राम छोड़ने की सूचना प्रशासन को मिली थी। इस संभावित तनाव को गंभीरता से लेते हुए *कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव* और *एसपी श्री किरण चव्हाण* के मार्गदर्शन में प्रशासनिक और पुलिस अमला तत्काल सक्रिय हुआ और गांव में पहुंचकर स्थिति को संभाला।
संवेदनशीलता और संवाद की पहल*त
हसीलदार कोंटा श्री *गिरीश निम्बालकर*, एसडीओपी मराइगुड़ा श्री *शिखर मरावी* और थाना प्रभारी श्री *सुरेंद्र पामभोई* के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने करीगुंडम गांव में ग्रामीणों, पंच, सरपंच व सामाजिक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शांति और समाधान के लिए बैठक आयोजित की। बैठक में दोनों पक्षों को सुना गया और संवाद के माध्यम से *सर्वसम्मति से मिलजुल कर रहने* और *गांव में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने* पर सहमति बनी।
*गांव छोड़ने वाले परिवार लौटे, प्रशासन ने दिलाया भरोसा*
प्रशासन पहल और भरोसेमंद समझाइश के बाद जो परिवार ग्राम छोड़ने की तैयारी में थे, उन्होंने भी वापस गांव में रहकर आपसी भाईचारे के साथ जीवन यापन करने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्राम में किसी प्रकार का भेदभाव, तनाव या जबरन दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कानून व्यवस्था के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई*
सभी पक्षों को शांतिपूर्वक सहमति दिलाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था के पालन हेतु *दोनों ही पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* की गई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।
*करीगुंडम जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में प्रशासन की सक्रियता और संवाद की नीति यह दर्शाती है कि बस्तर जैसे अति-दुर्गम क्षेत्र में भी कानून का राज और भाईचारा संभव है।*
*आपके क्षेत्र की सच्ची आवाज़, अब सबके सामने!*
अगर आपके आसपास हो रही किसी *सच्ची घटना* को लोग छुपा रहे हैं, या कोई मुद्दा है जो *प्रशासन, समाज या मीडिया की नज़रों से दूर है*, तो हमें बताएं।
*फोटो या प्रूफ के साथ भेजें खबर*, हम उसे बनाएंगे पूरे क्षेत्र की आवाज़!
????️ *सबसे तेज़, सटीक और जनहित की खबरें पढ़ने और भेजने के लिए जुड़िए हमारे*
*सी जी संविधान न्यूज़ छत्तीसगढ़*
*जिला संवाददाता सुकमा*
*समाज की सच्ची तस्वीर दिखाना ही हमारा मिशन है –*
चाहे वो *रक्तदान जागरूकता*, *समाजसेवा*, *जनसमस्याएं*, या *प्रेरणादायक पहलें* हों।
*संपर्क करें समाचार और विज्ञापन के लिए:*
*जसराज जैन ‘रक्तमित्र’*
संस्थापक – *शबरी जन सेवा ट्रस्ट*
???? सुकमा, छत्तीसगढ़
???? 8889638101

