चेरपाल, थाना गंगालूर जिला बीजापुर माओवादियों के नापाक मंसूबों को किया गया विफल।
IED Detection and डेमोलीश्ड
दिनांक 28/03/2025
जिला संवाददाता बीजापुर
राजू गाँधी
चेरपाल-पालनार मार्ग से लगभग 45 किग्रा का IED बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया गया।*
दिनांक 28/03/2025 को केरिपु 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली थी।*
AD डयूटी से वापसी के समय आज प्रातः 08.00 – 08.30 बजे के आसपास चेरपाल से 02 किमी की दूरी पर चेरपाल-पालनार मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाए गए IED को Detect किया गया ।*
बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की BD टीम के द्वारा मौके पर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।*
माओवादियों के द्वारा सुरक्षा पार्टी के वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किग्रा का IED चेरपाल- पालनार मार्ग में लगाया गया था।*
IED कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था।
सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली।*

