एन एम डी सी के ब्लु डस्ट और बी टी ए ओ की गाड़ियों के उड़ते धुल से परेशान ग्रामीणों ने नगरपालिका मुख्य अधिकारी को दिया ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दंतेवाड़ा जिला का किरंदुल इन दिनों एन एम डी सी का ब्लु डस्ट लौह चूर्ण और बैलाडीला ट्रक ऑनर असोसिएशन की ट्रकों से उड़ने वाली धुल के गुबार से परेशान हैं

किरंदुल में जब से एन एम डी सी 11सी माइनिंग का जल सैलाब आया था उसके बाद से किरंदुल का गौरव पथ वार्ड क्र 1,2,3,4,5,6,7,और 10 में एन एम डी सी का ब्लु डस्ट पानी के साथ बह कर लोगो के घरों में गुसा था सड़को में अब भी देखा जा सकता हैं घरों की सफाई तो हो गयी परन्तु गलियों में अब भी ब्लु डस्ट भरा हुआ हैं

ऐसे में गौरव पथ से कोई भी वाहन चलने से धुलों का गुबार आम बात हो गयी हैं और कोई भारी वाहन चल रही हो तो उसके पीछे चलना मुश्किल हो गया हैं धुलों का गुबार अब लोगो के घरों में भी घुसने लगा हैं

धुलों के इस गुबार से तंग आकर वार्ड क्र 1 व 3 के ग्रामीणों ने आज नगरपालिका मुख्य अधिकार को ज्ञापन दिया हैं सफाई के लिऐ और चेतावनी दी हैं की अगर एक हफ्ते में सफाई नहीं होने की स्थिति में हम वार्ड वासी सडक पर उतरने को मजबूर होंगे

Leave a Comment

और पढ़ें

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*

Buzz4 Ai

Read More Articles

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*