*समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री ध्रुव द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देश*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री ध्रुव द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देश*

 

*लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश*

*गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश – कलेक्टर श्री ध्रुव*

 

सुकमा, 18 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

 

*समय सीमा में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण*

कलेक्टर ने पीएम पोर्टल सहित विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का निराकरण तय सीमा में किया जाए।

 

*शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान*कलेक्टर ने पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना, राजस्व प्रकरण, स्वामित्व योजना, केसीसी, पीएम जनमन, वन अधिकार पट्टा, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लगातार फील्ड भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।

 

*आवास निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा*

कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड विजिट कर जमीनी हकीकत का जायजा लेने को कहा ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।

 

*गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश*

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की जल संबंधी समस्या न हो।

 

समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर डॉ. सूरज कश्यप, सर्व एसडीएम सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles