*किरंदुल नगरपालिका में झूठ का खेल! अध्यक्ष रूबी सिंह की ‘जादू की छड़ी’ या पुरानी खरीद का ढोंग?*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल नगरपालिका में झूठ का खेल! अध्यक्ष रूबी सिंह की ‘जादू की छड़ी’ या पुरानी खरीद का ढोंग?*

किरंदुल नगरपालिका, छत्तीसगढ़ की सबसे धनी नगरपालिकाओं में शुमार, एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार मामला है झूठ, वादों और कचरा वाहनों का! नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह पर आरोप लग रहे हैं कि वे जनता की वाहवाही लूटने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं। शपथ ग्रहण के महज 10 दिनों के भीतर दो नए कचरा वाहन नगरपालिका के दरवाजे पर खड़े दिखे, जिसे जनता ने किसी चमत्कार से कम नहीं माना। लेकिन अब इस “चमत्कार” की असलियत सामने आ रही है, और ये सच किसी मसालेदार खुलासे से कम नहीं!

नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने अध्यक्ष रूबी सिंह को आड़े हाथों लेते हुए न सिर्फ उनके दावों की पोल खोली, बल्कि भाजपा के घोषणापत्र को भी याद दिलाया। सिद्दीकी ने कहा, “किरंदुल की जनता सालों से नजूल भूमि, वन भूमि और रेलवे की जमीन पर बसी है। इन सभी को मालिकाना हक दिलाने का वादा गजराज कैंप में खुद अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने किया था। अब वो वादा कहां गया?” सिद्दीकी ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अध्यक्ष महोदया जनता को सिर्फ झूठे सपने दिखाने में लगी हैं?

*कचरा वाहन या कचरे में दबा सच?*

रूबी सींग ने दो कचरा वाहनों की खरीद को अपनी उपलब्धि बताकर खूब वाहवाही बटोरने की कोशिश की। लेकिन जब उपाध्यक्ष सिद्दीकी ने इसकी तह तक जाकर नगरपालिका अधिकारियों से जानकारी ली, तो जो सच सामने आया, वो चौंकाने वाला था। पता चला कि ये दोनों वाहन दरअसल पूर्व अध्यक्ष मृणाल राय (कांग्रेस) के कार्यकाल में ही खरीदे जाने तय हुए थे। नगरपालिका परिषद की बैठक में 12 सितंबर 2024 को इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी। यानी रूबी सींग की “जादू की छड़ी” का कोई कमाल नहीं, बल्कि ये पुरानी खरीद को नया रंग देने की कोशिश थी!

*विद्युत भुगतान का बहाना भी फुस्स!*

दूसरी तरफ, रूबी सिंह ने खुद खुलासा किया कि किरंदुल नगरपालिका के पास बिजली बिल भरने तक के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर इतनी गरीबी थी, तो 10 दिनों में दो कचरा वाहन कैसे आ गए? क्या ये जनता को गुमराह करने का नया ड्रामा था? किरंदुल की जनता अब पूछ रही है कि आखिर सच क्या है—क्या उनकी सबसे धनी नगरपालिका सचमुच कंगाल है, या ये बस एक और नाटक?

*जनता के बीच सवालों का तूफान*

इस खुलासे के बाद किरंदुल में हंगामा मचा हुआ है। लोग कह रहे हैं कि अगर अध्यक्ष झूठ बोलकर वाहवाही बटोर रही हैं, तो मालिकाना हक जैसे बड़े वादों का क्या होगा? क्या ये सब बस चुनावी जुमलेबाजी थी? बबलू सिद्दीकी ने चेतावनी दी कि जनता अब सब देख रही है, और झूठ का ये खेल ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

किरंदुल नगरपालिका के इस मसालेदार ड्रामे में अब अगला ट्विस्ट क्या होगा? क्या रूबी सिंह जवाब देंगी, या फिर *”जादू की छड़ी”* के साथ कोई नया दावा ठोकेंगी? जनता की नजरें टिकी हैं!

Leave a Comment

और पढ़ें

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles