*किरंदुल वार्ड क्र 4 बंगाली कैंप चिकन बाजार के समीप नाला में चिकन व्यपारियों के द्वारा गन्दा कचरा नालि में फेका जा रहा हैं*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किरंदुल वार्ड क्र 4 के चिकन बाजार से लगा हुआ नाला हैं जिसमे चिकन व्यवसाईयों के द्वारा चिकन के छिलके व कचरा नाला में ही फेक दिया जा रहा हैं

चिकन का कचरा फेकने से नाला के आस पास रह रहे लोग गन्दी बदबू और कौओ के द्वारा इन कचरों को घर के छत में लेजा कर फैलाने और कुत्तो के द्वारा भी इन कचरों को गलियों में फैलाने से आसपास रह रहे वासियो को परेशानी हो रही हैं और आसपास बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा हैं

आज शाम इस नाले में एक प्लास्टिक के थैले में कुछ भरा हुआ कीड़ा लगा हुआ बदबू आ रहा था जिसकी जानकारी कॉलोनी को लगते ही भय का माहौल हो गया था जिसकी सुचना पुलिस और नगरपालिका को दी गयी मौक़े पर नगरपालिका के स्विपर के द्वारा उस थैले को देखने पर कुत्ता का मरा हुआ बच्चा मिला

किसी में कुत्ते के बच्चे को प्लास्टिक थैले में भर कर पूरी तरह बंद कर नाले में फेक दिया था जो पानी के बहाओ से कॉलोनी तक आया और कॉलोनी में भय का माहौल पैदा कर दिया था

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles