किरंदुल मुख्य बाजार फिर से सडक में आता हुआ :- नगरपालिका मुख्य अधिकारी मौन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किरंदुल मुख्य बाजार एक बार फिर से धीरे धीरे मुख्य सडक में आ रहा हैं नगरपालिका मुख्य अधिकारी के द्वारा कारवाही के बाद बाजार को मार्ग से हटा कर बाजार के अंदर लगने लगा था

परन्तु कुछ दिनों से धीरे धीरे सब्जी बाजार फिर से मुख्य मार्ग में लगने लगा हैं और नगरपालिका मुख्य अधिकारी ने अपनी आंख बंद कर रखा हैं

लाखों की लागत से बना गांधीनगर हाटबाजार वीरान पड़ा हैं शराब का सेवन करने वालों के लिऐ उचित स्थान के रूप में जाना जाता हैं

गांधीनगर हाटबाजार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सींग के कार्यकाल 76 लाख की लागत से 2012 में निर्माण हुआ था निर्माण के बाद अब तक खाली वीरान पड़ा हैं 2 बार बाजार को व्यवस्थित करने की नाकाम कोशिस की गयी परन्तु किरंदुल के व्यापारी ने हाटबाजार को सिरे से नाकार दिया हैं

किरंदुल बाजार का मुहाना मौजूदा स्थिति में देखे तो दो पहिया वाहन अंदर ले जाना मुश्किलों से भरा हुआ हैं सायद ऐसा कोई दिन नहीं जब बाजार का समय हो और लोगो को 5 से 10 मिनट समय रुक कर बाजार के अंदर जाने के लिऐ इंतजार ना करना पड़े

क्या नगरपालिका मुख्य अधिकारी शशि भूषण महापात्र के द्वारा सडक में आते हुऐ सब्जी बाजार को रोकने में कामयाबी हासिल कर पायेंगे या अपने द्वारा किये गये कारवाही के लिऐ हसीं का पात्र बन कर रह जायेंगे

क्या वर्त्तमान में नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सींग जो के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष की पत्नी हैं अध्यक्ष अपने पति के द्वारा निर्मित गांधीनगर हाटबाजार को गुलज़ार करने में कामयाबी हासिल करेंगी या जनता का करोडो रु यू ही शराब अड्डा बन कर रह जाएगा

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।