*शीघ्र लागू होगा एनएमडीसी कर्मियों का पुनरीक्षित वेतनमान : बस्तर सांसद के नेतृव में खदान मजदूर संघ द्वारा की गई मांग पर केंद्रीय इस्पात मंत्री ने दिया अस्वासन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*शीघ्र लागू होगा एनएमडीसी कर्मियों का पुनरीक्षित वेतनमान : बस्तर सांसद के नेतृव में खदान मजदूर संघ द्वारा की गई मांग पर केंद्रीय इस्पात मंत्री ने दिया आश्वासन*

किरंदुल. विश्व की सबसे बड़ी मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध किरंदुल एवं बचेली शाखा की खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बस्तर लोकसभा के यशस्वी एवं लोकप्रिय सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में देश की राजधानी जाकर “उद्योग भवन” में केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी से भेंट कर एनएमडीसी कर्मचारियों के लंबित पुनरीक्षित वेतनमान एवं श्रमिक हितों के अन्य मुद्दों पर सविस्तार परिचर्चा की।

साथ ही साथ केंद्रीय इस्पात को लिखित मांग पत्र भी सौंपा गया, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री द्वारा खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों के सामने ही अपने मातहत अधिकारियों को इस विषय पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया।

सांसद महोदय द्वारा खदान मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल एवं बचेली की मांगो के बारे में केंद्रीय इस्पात मंत्री के समक्ष सविस्तार परिचर्चा करते हुए मांगों की पूर्ति के लिए तार्किक और विधिसम्मत एवं सारगर्भित तरीके से बातें रखी गई, जिस पर गम्भीरतापूर्वक विचार करते हुए केंद्रीय इस्पात मंत्री द्वारा मांगों की पूर्ति के लिए पूर्णतः आश्वस्त किया गया। खदान मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, बसंत जांगड़े, दानेश्वर जोशी ने भी अपनी बातें केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री के समक्ष रखी। वेतन पुनरीक्षण सहित समस्त मांगो का शीघ्र ही निराकरण किये जाने की बात केंद्रीय इस्पात मंत्री द्वारा कही गई। बैलाडीला के किसी भी श्रम संघ द्वारा वेतन समझौता मामले में सीधे केंद्रीय इस्पात मंत्री के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बातें रखने का यह प्रथम एवं ऐतिहासिक मामला है। खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल एवं बचेली के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एनएमडीसी कर्मचारियों के विगत 03 वर्षों से लंबित वेतन पुनरीक्षण सम्बन्धी मामले के समाधान को लेकर त्वरित कार्रवाई हेतु केंद्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बस्तर लोकसभा के यशस्वी सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया गया है तथा सहयोग हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, सत्यजीत चौहान, नंदलाल मुड़ामी, किरंदुल एवं बचेली मंडल अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।