किरंदुल मुख्य मार्ग मे अवैध अतिक्रमण का काला सच कही सब्जी दुकान और गोदाम के नाम पे तो कही कबाड़ गाड़ियों का अम्बार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किरंदुल मुख्य मार्ग से बाजार हटाया गया परन्तु मार्ग का अवैध अतिक्रमणअब भी बरकरार

किरंदुल नगरपालिका मुख्य अधिकारी शशिभूषण महापात्र ने खबरों के बाद मुख्य मार्ग मे लगने वाले बाजार को खाली कराया जो अति सराहनीय रहा लोगो ने जिसकी खूब तारीफ की

सब्जी व्यवसाइयो से मार्ग तो खाल कराया गया परन्तु कुछ लोगो ने अब भी अपने सामानो को ढेर बना कर तिरपाल बांध कर और कुछ बाइक मिस्त्री ने कबाड़ बाइक को मार्ग मे रख कर अवैध अतिक्रमण कर रखा है

सुरेश कुमार गुप्ता सब्जी व्यवसाईय का सामान जो बारोमहीने ऐसी ही मुख्य मार्ग मे तिरपाल बाँध कर रोड मे अवैध अतिक्रमण कर  रखा रहता है

कई बार नगरपालिका के द्वारा नोटिस जारी किया गया उसके बाद भी लोगो के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है मुख्य मार्ग मे कबाड़ पड़ी दर्जनों गाड़ियों का ढेर लगा हुआ है तो कही पर लोगो के द्वारा सब्जी के कैरेट का ढेर लगा कर मुख्य मार्ग को अतिक्रमण कर सालों से रखा गया है

नगरपालिका मुख्य अधिकारी शशिभूषण महापात्र ने जिस तरह से बसों को रोड से हटा कर बस खड़े होने की जगह मे खड़े कराया है और मुख्य मार्ग मे लग रहे बाजार को मार्ग से हटा कर बाजार के अंदर लगाया है.

किरंदुल की जनता जनार्दन अब मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र से उम्मीद लगायी हुई है की क्या इन कबाड़ गाड़ियों और अवैध अतिक्रमण को जल्दी ही खाली करा कर आम नागरिक को राहत देंगें

साथ ही बाजार के मुहने मे लगे सुरेश कुमार गुप्ता की सब्जी दुकान जो बाजार के बिलकुल मुहने मे लगा रखा है मोड़ होने से कभी कोउ अनहोनी हो सकती है और बाजार का दिन छोड़ कर अन्य दिनों मे भी जो लोग मुख्य मार्ग मे दुकान लगाते है सभी को बाजार के अंदर लगाया जाएगा

सुरेश कुमार गुप्ता ने तो रोड के दोनों तरफ कब्ज़ा कर रखा है एक तरफ दुकान लगाते है तो दूसरी तरफ मुख्य मार्ग को सब्जी गोदाम बना रखा है अब तक कोई भी अधिकारी इनके इस सब्जी गोदाम के अतिक्रमण को खाली नही करा पाया अब देखना होगा की क्या ये अतिक्रमण खाली होगा या नहीं होगा

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles