महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने भरा महिलाओं में जोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम आज महिलाओं को लोकसभा चुनाव के लिए चार्ज करने दंतेवाड़ा पहुँची। सर्वप्रथम माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुँच फूलो ने दर्शन किया साथ ही फरसपाल पहुँच पूर्व विधायक देवती महेंद्र से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा। राजीव भवन में आयोजित सभा में महिलाओं प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। जिले के चारों विकासखंड से पहुँची महिलाओं ने फूलोदेवी नेताम का स्वागत किया।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने शुरुआती भाषण में कहा कि फूलो दीदी का दंतेवाड़ा आना ही हम सभी महिलाओं में जोश भरने के लिए काफी है। लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सबक सिखाने सभी महिलाओं ने कमर कस ली है, जल्द ही इसका देखने को मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा कि विकास की सिर्फ कांग्रेस के साथ कि जा सकती है। आज दंतेवाड़ा जिले में महिलाओं के साथ कई प्रकार की घटनाएं हो रही है, जिससे महिलाओं का जीना मुहाल हो चुका है। हम सभी महिलाओं को और देर ना कर्तव्य हुए इस मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने इस लोकसभा में अपने मत का सही प्रयोग करना है, जिससे आने वाला समय महिलाओं के लिए सुरक्षित है

Leave a Comment

और पढ़ें

*दंतेवाड़ा जिले में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। संविधान निर्माता बाबासाहेब के आदर्शों—समानता, न्याय और सामाजिक सशक्तिकरण—को याद करते हुए पूरे जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय समितियों, एनएमडीसी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।*

Buzz4 Ai

Read More Articles