*किरंदुल: वार्ड नं. 9 में कचरा डब्बा गायब, सड़कों पर कचरा फेंकने को मजबूर लोग*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल: वार्ड नं. 9 में कचरा डब्बा गायब, सड़कों पर कचरा फेंकने को मजबूर लोग*

किरंदुल नगरपालिका परिषद के वार्ड नं. 9, एनएमडीसी कॉलोनी में कचरा प्रबंधन की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हफ्तों तक जमा कचरे से सड़न और बदबू की शिकायत के बाद सीजी संविधान न्यूज की खबर का असर हुआ और एनएमडीसी ने कचरा साफ तो करवाया, लेकिन कचरा रखने वाला डब्बा ही गायब कर दिया। अब स्थानीय लोग कचरा फेंकने के लिए जगह की तलाश में परेशान हैं, जिसके चलते सड़कों पर कचरा फेंका जा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि कचरा डब्बा हटाए जाने के बाद उनकी समस्या और बढ़ गई है। एक निवासी ने बताया, “पहले कचरा जमा होने की दिक्कत थी, अब कचरा फेंकने की जगह ही नहीं है। मजबूरी में लोग सड़क किनारे कचरा डाल रहे हैं, जिससे गंदगी और बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।”नगरपालिका और एनएमडीसी प्रशासन की इस लापरवाही से वार्ड नं. 9 के लोग नाराज हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कचरा डब्बा लगाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।नगरपालिका प्रशासन और एनएमडीसी से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है, ताकि वार्ड नं. 9 के निवासियों को इस परेशानी से निजात मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles