डीजे की गूंज से मकान जमींदोज: 5 लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी के मल्हार में बड़ा हादसा हुआ है। यहां डीजे की तेज आवाज से मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में 4 बच्चे सहित 5 लोग घायल हो गए। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी के मल्हार में डीजे की तेज आवाज से मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में 4 बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जारी है।

 

बताया जा रहा है कि, मकान काफी पुराना और कमजोर था। डीजे की आवाज से होने वाले कंपन से मकान गिरने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

 

घायलों में चंद्रशेखर केंवट (25), प्रशांत केंवट (11), दीपक केंवट (15), दीपेश केंवट (14) और हेमंत कैवर्त (13) शामिल हैं. बताया जा रहा है, कि मकान का छज्जा पुराना और कमजोर था. डीजे की तेज आवाज से उठी कंपन के कारण वह गिर गया. फिलहाल पुलिस डीजे संचालक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles