किरंदुल वार्ड क्र 8 मांसाहारी बाजार मे फेके जा रहे ठोस अवशिष्ट की वजह से लोग बदबू से परेशान हो गये थे और बदबूदार हवा से महामारी फैलने की हालत हो गयी थी साथ ही फेके जा रहे वेस्ट चमड़ी कचरा का कच्चा मांस खा कर कुत्ते का एक समूह गाय के बच्चों और इंशान के बच्चों पर हमला कर रहे थे
खबर चलने के बाद किरंदुल मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र के द्वारा तत्काल मामले की गंभीरता पर संज्ञान लेते हुऐ मांसाहार मार्केट को तत्काल प्रभाव से सभी व्यवसियो को पत्र दे कर बंद एवं चेतावनी देते हुऐ बंद कराया हैं और सभी से आग्रह किया गया हैं की आगामी स्थाई व्यवस्था होते तक दुकान बंद रखे
वहीं मांसाहारी व्यवसाइयो ने भी अधिकारी की बातो को अमल करते हुऐ आग्रह को स्वीकार किया और पुरे किरंदुल मे कहीं भी कोई भी चिकन मटन मछली विक्रय नहीं करने का फैसला लिया हैं जब तक किरंदुल नगरपालिका अधिकारी के द्वारा कोई उचित व्यवस्था नहीं दी जाती हैं
