*जब तक कांग्रेसी सत्ता में थे तो घरों को टूटने से बचा रखा था, अगर भाजपा आई तो आधे दर्जन से अधिक वार्डो में शासन का बुलडोज़र चलने लगेगा ।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपनी हार से बौखलाई भाजपा, अब कर रही कांग्रेस का दुष्प्रचार – मृणाल राय ।

 

● *केंद्र-राज्य के साथ अगर स्थानीय सत्ता भी भाजपा की आई तो विकास की जगह कमिशनखोरी – भ्रष्टाचार ले लेगी ।*

● *जब तक कांग्रेसी सत्ता में थे तो घरों को टूटने से बचा रखा था, अगर भाजपा आई तो आधे दर्जन से अधिक वार्डो में शासन का बुलडोज़र चलने लगेगा ।*

 

 

किरन्दुल नगरीय निकाय चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है और ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है । किरन्दुल नगरीय निकाय चुनाव में महिला आरक्षण सीट आते जो चुनावी खेल को बदला है तो ऐसे स्तिथि में सभी नगर पालिका पूर्व अध्यक्षो ने अपनी पत्नियों पर दांव लगाया है । इसी कड़ी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगते हुए भाजपा पर खूब निसाना साधा है ।

 

मृणाल राय ने कहा की भाजपा को अब अपनी हार नज़र आ रही है तो वो अब झूठ का सहारा लेकर हम कांग्रेसियों का दुष्प्रचार कर रहे है और हमे बदनाम करने की व्यर्थ कोशिश कर रहे है । मृणाल राय ने कहा कि यह निकाय चुनाव हम हमारे कार्यकाल के विकास कार्यो के दम पर जीतेंगे और हमारी प्रत्याशी राजेन्द्र मृणाल राय की कुशल राजनीतिक परिपक्वता और क्षमता के बल पर अपनी बढ़त कायम रखेंगे । मृणाल राय में कहा कि भाजपा शासन में मंत्री केदार कश्यप ने अपनी सभा मे हमारी नगर की जनता को सिर्फ झूठ परोसा है और अपने खोखले विकास की गाथाएं सुना के वोट बटोरने की असफल प्रयास किया है । 15 वर्षो के भाजपा शासन में मंत्री रहे कश्यप ने पहले तो कभी किरन्दुल के जनता की सुध नही ली और चुनाव आते ही उन्हें जनता के भलाई की बात याद आ रही है ।

 

मृणाल राय ने अपने बयान में मंत्री केदार और स्थानीय संगठन को आड़े हांथ लेते हुए खुब कोसा और मंत्री के बयान की ” केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है तो स्थायीय सरकार भी भाजपा की होगी तो तालमेल अच्छा चलेगा” इस बात पर मृणाल राय ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होते हुए भी नगर के आधा दर्जन से अधिक वार्ड के निवासियों को रेलवे शासन की तरफ वे नोटिस मिल रहे है । मृणाल ने कहा कि जब तक हमारी सरकार थी हमने जनता के घर टूटने से रोक रखा था पर सत्ता परिवर्तन होते फिर से ये घर तोड़ना और बुलडोज़र प्रथा इन भाजपाइयों ने शुरू कर दिया है । और अगर नगरी निकाय में भी भाजपा की सरकार रही तो स्थानीय पालिका अध्यक्ष विरोध भी नही कर पाएंगे और सत्ता में बैठे अपने आकाओं को खुश करने में लग जायेंगे और स्थानीय जनता को नियमो का हवाला देकर बेघर कर दिया जाएगा । मृणाल राय ने इस बात को गम्भीर मुद्दा बताते हुए जनता से अपील की है कि अगर केंद्र से लेकर राज्य और पालिका तक भाजपा की शासन रही तो भाजपाई अपनी मनमानी पे उतारू हो जायेंगे और विकास की जगह सिर्फ कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का खेल चलेगा । इस कुकृत्य को यही खत्म करने के लिए मृणाल राय ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में बैठाने से एक साफ और स्वच्छ स्थानीय सरकार किरन्दुल की।जनता को मिलेगी ।

 

*मृणाल राय*

*पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष*

*किरन्दुल ।*

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।