भा ज पा नेत्री ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा को एक बढ़ा झटका*

*किरंदुल । दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है, जहां भाजपा के महिला नेत्री श्रीमती मीरा तिवारी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। मीरा तिवारी ने भाजपा के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने मुख्य रूप से टिकट वितरण में अनियमितता और गलत तरीके से उम्मीदवारों का चयन किए जाने को लेकर अपनी असहमति जताई है।

 

यह कदम भाजपा के लिए बड़ा धक्का साबित हो सकता है, क्योंकि मीरा तिवारी ने पार्टी के लिए काफी मेहनत की थी और क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई थी। उनका इस्तीफा भाजपा के भीतर असंतोष और गुटबाजी की स्थिति को और स्पष्ट करता है।

 

अब मीरा तिवारी ने *निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिऐ चुनाव लड़ रही है* । इस बदलाव के बाद किरंदुल में भाजपा के भीतर टूट की स्थिति और अधिक स्पष्ट हो गई है।

 

भाजपा की मुश्किलें बढ़ने के साथ ही *मीरा तिवारी * को इस कदम से नई ताकत मिली है, और किरंदुल की जनता जनार्दन के लिए यह चुनावी सफलता की ओर एक नया कदम साबित हो सकता है।

 

*अब भाजपा के साथ टूटती निष्ठाओं और बढ़ती असहमति के बीच, किरंदुल की राजनीति में नई दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है।*

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।