*किरंदुल मे नगरपालिका चुनाव सर पर है ऐसे मे किरंदुल की आम नागरिकों को क्या फिर से एक बार नेताओं का चुनावी जुमला से रूबरू होना होगा*
*कोई भी चुनाव हो विधानसभा, लोकसभा या अब नगरपालिका चुनाव किरंदुल के लिऐ चुनावी जुमला रहा है किरंदुल का वार्ड क्र 1 से 8 और 10 से 12 व 16 17 और 18 न के वार्ड नजुल की भूमि या एन एम डी सी के लीज की जमीन और कुछ पट्टे की जमीन है और ये सभी वार्ड मे लोग कई वर्षो से अपना कच्चा पक्का निवास बना कर निवासरत है*
हाल ही मे कुछ दिनों पहले हुऐ लोकसभा चुनाव के बाद वार्ड क्र 4 व 5 मे किसी जायसवाल ने अपनी पट्टे की जमीन बताते हुऐ कई लोगो को जमीन खाली करने को नापा जोखि कराई गयी थी जिस से लोगो के मन मे अपने वर्षो से कड़ी मेहनत कर खून पसीने की कमाई से बनाया गया आशियाना को खोने का डर आँखों मे दिखने लगा था
ऐसे ही और भी बाकि वार्डो मे नजुल की भूमि या एन एम डी सी की लीज की भूमि के लिऐ पट्टे का मामला हो जब भी चुनाव आता है सभी राजनितिक पार्टियों के प्रत्याशी झूठे जुमले दिखाने लगते है
किरंदुल का वार्ड क्र 12 जिन्होंने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था लगभग 300 से अधिक लोगो ने वोट नहीं दिया था सितम्बर 15 2023 को एन एम डी सी के द्वारा पत्थर की बड़ी दिवार बनायीं गयी थी जो बारिश के पानी से करीब 100 मीटर गिर गयी थी जिसके कारण कितने झूगी झोपडी के लोगो की जान पर बन आयी थी गनीमत रही की कन्वेयर बेल्ट होने के कारण मलवा घरों को नुकसान नहीं किया नहीं तो सैकड़ो लोगो की जन हानि हो सकती थी
किरंदुल के वार्ड न 12 वासियों के लिऐ एन एम डी सी ने वार्ड न 18 मे 3 मंजिला ईमारत बनाया है लेकिन वार्ड वासियो का आरोप है की मकान इतना छोटा छोटा है की हम वहां जा कर नहीं राह सकते और बिना हमारे लोगो की जानकारी के बनाया गया है कौन बनाया क्यों बनाया ये सरकार और एन एम डी से जाने
